Muzaffarpur News: दुकान से सामान लेकर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Muzaffarpur News: जिले के मोतीपुर में एक बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची गांव के ही एक दुकान में घर का कुछ सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय हुई दुर्घटना।

Muzaffarpur News: जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर हरौना गांव में तेज रफ्तार पिकअप के चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतका की पहचान हरौना के रहने वाले हरिहर सहनी के 13 वर्षीय बेटी स्वाति कुमारी के रूप में हुई है, जो किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पिकअप की रफ्तार तेज होने की वजह से छात्रा की जान मौके पर ही चली गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। वहीं, हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर लिया है। 

सामान खरीदने गई थी बच्ची

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्ची गांव के दुकान से घर के लिए सामान खरीद कर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतका के दादा ने बताया कि मेरी पोती स्वाति कुमारी सोमवार की रात करीब साढे सात बजे गांव के ही एक किराना दुकान में घर का कुछ सामान लेने गई थी। वापस आने के दौरान तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने मेरी पोती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। 

मोतीपुर थानाध्यक्ष का बयान

इसको लेकर मोतीपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि थानाक्षेत्र के कल्याणपुर हरौना गांव में एक पिकअप ने एक बच्ची को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। हमने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >