Muzaffarpur News: श्राद्ध का भोज खाते ही बीमार हुए 250 से अधिक लोग, सामने आई ये बड़ी वजह

Muzaffarpur News: जिले के देवरिया में भोज खाने के बाद एक साथ करीब 250 से अधिक लोग बीमार हो गए. भोज खाने के कुछ ही मिनटों बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. जांच में बड़ी वजह सामने आई है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां श्राद्ध का भोज खाने के बाद 250 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उल्टी और दस्त की शिकायत सामने आई है. कुछ बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं कुछ लोगों का इलाज घर पर ही किया जा रहा था. पूरी घटना जिले के देवरिया थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. बताया गया कि भोज खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. लोगों को दस्त और उल्टी होने लगी. डॉक्टरों की जांच में दूध में मिलावट की बात सामने आई है. इसके बाद ग्रामीणों ने दूध स्पलायर के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है.

दूध में की गई थी मिलावट

जानकारी के अनुसार, बीते 1 मार्च को देवरिया के रहने वाले मनजीत कुमार सिंह के पिता महादेव सिंह का निधन हो गया था. उनके श्राद्ध कर्म के आयोजन में 13 मार्च को द्वादशा के भोज का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को खाने के लिए आमंत्रित किया गया था. भोज में दही, चूड़ा और मिठाई परोसी गई थी. भोज का कार्यक्रम देर शाम को रखा गया था. भोज खाने के कुछ ही मिनटों बाद ग्रामीणों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. जब डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है. इसके बाद भोज में इस्तेमाल हुई खाद्य सामाग्रियों की जांच की गई. इस दौरान हलवाई से भी पूछताछ हुई और अन्य सामाग्रियों की जांच के बाद पता चला कि दूध में मिलावट की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूध में आरारोट मिलाया गया था. जिससे दूध को गाढ़ा बनाया जा सके.

350 लीटर दूध की हुई थी सप्लाई

दूध में मिलावट की बात सामने आने पर मनजीत सिंह ने चौधरी टोला के रहने वाले रामचंद्र चौधरी पर मिलावटी दूध सप्लाई करने का आरोप लगाया. मनजीत ने बताया कि 11 और 12 मार्च को रामचंद्र चौधरी द्वारा 350 लीटर दूध सप्लाई की गई थी. इस मामले को लेकर मनजीत सिंह ने देवरिया थाने में लिखित आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

थाना प्रभारी का बयान

मामले को लेकर देवरिया थाना प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की प्रक्रिया जारी है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. साथ ही दूध सप्लायर से भी पूछताछ जारी है.

ALSO READ: Bihar: गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल्स नहीं मिली तो भड़का प्रेमी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा टेलीकॉम ऑफिस

ALSO READ: Bihar Budget Session: बजट सत्र के 13वें दिन सदन में हंगामे के आसार, लालू यादव पर ED की कार्रवाई का उठ सकता है मुद्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >