“बाप रे! सब कुछ बह गया…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी से भटककर मुजफ्फरपुर पहुंची डरी-सहमी महिला

मिठनपुरा में मिली महिला मानसिक सदमे में है और ठीक से अपनी बात नहीं बता पा रही है. पुलिस अब नेपाली भाषा जानने वाले व्यक्ति की मदद से उसके नेपाल से मुजफ्फरपुर पहुंचने और परिवार की स्थिति का पता लगाने में जुटी है.

नेपाल त्रासदी आंखों-देखी: नेपाल में आयी भीषण आपदा के बीच एक महिला भटककर मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा पहुंच गयी. डरी-सहमी महिला ने शुरुआती बातचीत में खुद को नेपाल के मोरंग जिले की रहने वाली बताया है. वह इस कदर सदमे में है कि ठीक से अपनी बात नहीं बता पा रही है. रोते हुए उसने टूटी-फूटी भाषा में कहा कि आपदा में उसका सब कुछ तबाह हो गया और बह गया.

कपड़ों से दिखी परेशानी

मंगलवार रात मिठनपुरा इलाके में महिला को अकेले और परेशान हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने उससे जानकारी लेने की कोशिश की. महिला की स्थिति देखकर लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से उसे मिठनपुरा पुलिस के हवाले कर दिया. उसके कपड़े भी इस बात की गवाही दे रहे थे कि वह काफी परेशानी और बदहवासी की हालत में है.

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला से सही तरीके से संवाद करने की है. वह मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रही है. इसके अलावा भाषा का अंतर होने के कारण वह जो कुछ बता रही है, उसकी पूरी जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंच पा रही है.

नेपाली भाषा जानने वाले व्यक्ति की तलाश

मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि महिला से बातचीत कर पूरी जानकारी जुटाने के लिए नेपाली भाषा समझने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है. पुलिस चाहती है कि किसी नेपाली भाषा के जानकार की मौजूदगी में महिला से विस्तार से बातचीत की जाए, ताकि उसके मुजफ्फरपुर पहुंचने की पूरी कहानी सामने आ सके.

थानेदार के अनुसार, बातचीत के बाद यह भी पता चल सकेगा कि महिला नेपाल से किस तरह यहां तक पहुंची और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति क्या है.

फिलहाल पुलिस की निगरानी में महिला

पुलिस ने महिला को फिलहाल मिठनपुरा थाने में सुरक्षित रखा है. थानेदार ने कहा कि महिला की स्थिति को देखते हुए उसके साथ पूरी संवेदनशीलता बरती जा रही है. उसकी हर संभव मदद की जाएगी.

पुलिस अब महिला की पहचान और उसके परिजनों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है. नेपाली भाषा जानने वाले व्यक्ति से बातचीत होने के बाद मामले में आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल महिला के बयानों और उसकी स्थिति से नेपाल में आयी आपदा के बाद उसके बेहद परेशान होकर यहां तक पहुंचने की आशंका जतायी जा रही है.

यह भी पढे़ं:

मुजफ्फरपुर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें आपके मोहल्ले में कब बंद रहेगी बिजली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >