मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइट पर हंगामा, पार्षदों ने प्रशासन को घेरा

मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में सोमवार को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने में हो रही देरी को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. बैठक में श्रावणी मेले की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी उठी.

 Muzaffarpur Municipal Meeting: नगर निगम बोर्ड की बैठक में सोमवार को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने में हो रही देरी को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. बैठक शुरू होते ही शहर की खस्ताहाल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर सवाल दागे.

6000 लाइटों की खरीद के बाद भी काम ठप

शहर के अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइटें हफ्तों से बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

  • पार्षदों का आरोप: शिकायत के बावजूद लाइटों की मरम्मत में ढिलाई बरती जा रही है और नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रक्रिया बेहद धीमी है.
  • खरीदारी पर सवाल: बैठक में सामने आया कि निगम ने 6000 नई स्ट्रीट लाइटों की खरीद कर ली है. पार्षदों ने सवाल उठाया कि जब लाइटें आ चुकी हैं तो वार्डों में लगाने में देरी क्यों हो रही है.

श्रावणी मेले की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

बैठक में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर भी पार्षदों ने तीखे तेवर दिखाए.

  • नागरिक सुविधाएं: श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए कांवरिया पथ और मुख्य सड़कों पर प्रकाश, पेयजल, सफाई व सड़क मरम्मत प्राथमिकता से कराने की मांग की गई.
  • निगम का आश्वासन: प्रशासन ने जल्द खराब लाइटें ठीक करने, नई लाइटें लगाने और श्रावणी मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का भरोसा दिया.

ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर कमांडर शशांक शेखर सम्मानित, दो मिनट का रखा गया मौन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >