Muzaffarpur: ब्रह्मपुरा में MBA छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कमरे का दरवाजा बंद… अंदर फंदे से लटका मिला MBA छात्र! मुजफ्फरपुर की इस घटना ने सभी को चौंका दिया…

Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली में रविवार की शाम एक एमबीए छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मनीष उपाध्याय (25) के रूप में हुई है.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे और शव की जांच कर कई अहम साक्ष्य जुटाए.

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की आशंका जताई है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है.

किराए के मकान में रहता था छात्र

बताया गया है कि मनीष मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव निवासी मनोज उपाध्याय का पुत्र था. वह कृष्णा टोली स्थित एक मकान में किराए पर रहकर भगवानपुर चौक स्थित एक कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था.

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद था. कई बार आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो शक होने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर मनीष का शव फंदे से लटका मिला.

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि मनीष दो भाइयों में बड़ा था और यहां अपने चाचा व दोस्तों के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था.

थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >