मुजफ्फरपुर में 50 बाउंड्री ढहाने का मामला: बेलसंड विधायक और भाई पर 3 केस दर्ज, अब तक कुल 22 FIR

मुजफ्फरपुर जमीन कब्जा मामले में विधायक अमित कुमार रानू समेत अन्य पर FIR दर्ज। जेसीबी और कार पर फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा, पुलिस की छापेमारी जारी।

 Land Grab Case: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत झपहां उदन इलाके में 50 से अधिक निर्माणाधीन मकानों की चहारदीवारी को जेसीबी से जबरन ढहाने के मामले में पुलिस का शिकंजा कस गया है. सोमवार देर रात तक थाने में कुल 22 पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. इनमें से तीन मामलों में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह को जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में नामजद अभियुक्त बनाया गया है. विधायक के भाई सोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा में छापेमारी की गई, हालांकि वह फरार होने में सफल रहा.

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पहुंची थी जेसीबी व कार

पुलिस जांच और घटना के वीडियो फुटेज से जमीन कब्जाने की बड़ी साजिश उजागर हुई है:

  • फर्जी नंबरों का खेल: तोड़फोड़ में इस्तेमाल जेसीबी और एक कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि थार और स्कॉर्पियो के नंबर सही पाए गए.
  • प्रोटेक्शन गैंग की तलाश: मौके पर पहुंचे प्रोटेक्शन गैंग के 20 से अधिक गुर्गों की बाइकों के नंबरों के जरिए पुलिस उनकी पहचान कर रही है.

विधायक आवास और दफ्तर से हथियार व दस्तावेज बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक के अहियापुर आवास और सीतामढ़ी स्थित बेलसंड कार्यालय पर छापेमारी की.

  • आपत्तिजनक सामग्री: विधायक आवास से जमीन के एग्रीमेंट, बैंक डिटेल्स और 2017 का ब्लैंक स्टाम्प पेपर जब्त किया गया.
  • हथियार के साथ दो गिरफ्तार: बेलसंड कार्यालय से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, 9 कारतूस और तीन मोबाइल के साथ नन्हे सिंह उर्फ नवनीत और छोटू यादव को गिरफ्तार किया.

कुख्यात छोटू यादव का लंबा आपराधिक इतिहास, माफिया अंडरग्राउंड

हथियार के साथ पकड़े गए छोटू यादव पर लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के 7 से अधिक केस दर्ज हैं. एसएसपी के सख्त रुख के बाद शहर के कई भू-माफिया और गुर्गे मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: भाई-भाभी का कत्ल कर केदारनाथ-बद्रीनाथ में 'पाप' धोने पहुंचा कातिल भाई, बनारस में दबोचा गया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >