Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के उत्तरी छोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया एस्केलेटर गुरुवार को अचानक बंद हो गया. तकनीकी खराबी के कारण एस्केलेटर पूरी तरह ठप होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी
एस्केलेटर बंद होने के कारण जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, बीमार लोगों और भारी सामान के साथ यात्रा कर रही महिला यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में काफी कठिनाई हुई.
अधिकारियों से की गई शिकायत
यात्रियों ने एस्केलेटर बंद होने की शिकायत संबंधित रेलवे अधिकारियों से भी की. हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद भी एस्केलेटर को चालू नहीं किया जा सका, जिससे दिनभर यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी.
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द तकनीकी खराबी दूर कर एस्केलेटर को चालू कराने की मांग की है.
