खुलासा: क्राइम पेट्रोल से प्रेरित होकर मां ने मासूम बेटी की हत्या की, प्रेमी के घर से हुई गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने आरोपी मां के गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इसी कड़ी में सोमवार को काजल को जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुरी में उसके प्रेमी के घर कर गिरफ्तार कर लिया गया।

अभय

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में 3 वर्षीय मिष्टी हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने हत्यारण मासूम बच्ची की मां को उसके प्रेमी के घर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके घर से कई अहम साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं. पुलिस आरोपी मां काजल को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद कर रही है। सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है.

बता दे कि 24 अगस्त 2024 को मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक मासूम बच्ची का शव लाल रंग के सूट केस में मिला था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मिठनपुरा थाना अध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर छानबीन किया गया। उसके बाद FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया।

FSL की टीम मौके पर जांचोपरांत बच्ची के घर पर गई। जांच के दौरान FSL की टीम को बच्ची के घर से कई जगहों पर खून का धब्बा मिला। साथ ही छत से भी कई जगहों से खून का धब्बा एकत्रित किया गया। वही मिष्टी के पिता मनोज ने काजल (बच्ची की मां) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी मां के गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इसी कड़ी में सोमवार को काजल को जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुरी में उसके प्रेमी के घर कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरे मामले पर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि काजल का रामपुरी हरी के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। काजल मनोज को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन प्रेमी उसके बेटी को साथ में रखने के लिए तैयार नहीं था। वही काजल अक्सर “क्राइम पेट्रोल” नामक सीरियल देखती थी। उसने कई बार ऐसी कहानी दिखाई गई थी। काजल को इसी से प्रेरणा मिली।

जिसके बाद काजल ने मिष्टी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया। उसके बाद उसके शव को सूटकेस में रख दिया। सूटकेस को छत पर ले गई और छत से घर के पीछे कचड़ा में फेक दिया। इसके बाद घर और छत पर गिरे खून के धब्बे को पानी से धो दी। उसके बाद पति को बोली की उसके मासी के घर एक जन्मदिन का कार्यक्रम है। काजल उसी में जा रही है। जांच के दौरान ये बात भी झूठी निकली थी।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >