मुजफ्फरपुर: तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने नशे में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Muzaffarpur News: करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही गांव में शनिवार को पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान पकड़ी पकोही निवासी 34 वर्षीय गुलशन खातून के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी पति शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

Marwan News: पति-पत्नी के विवाद के बाद हत्या का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार गुलशन खातून और शहाबुद्दीन के बीच अक्सर विवाद होता था. ग्रामीणों का आरोप है कि शहाबुद्दीन नशे का आदी है और पूर्व में भी पत्नी के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना करता था. शनिवार को विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई.

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

गुलशन खातून के तीन बच्चे हैं. घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में भी शोक का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना के दारोगा मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी पति शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और उससे घटना के संबंध में पूछताछ शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

करजा थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था. शव को कब्जे में ले लिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों समेत मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

आरोपी से पूछताछ, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग अलर्ट, कांवरिया रूट पर चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >