मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: प्रिंसिपल की जुबानी सुनिए कैसे हुआ हादसा और बेहोश हो गयीं स्कूली छात्राएं

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हुआ, जिससे पांच स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने घटना की पूरी जानकारी दी।

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुशहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. नाला निर्माण के दौरान पीएनजी की पाइपलाइन फट गयी, जिससे गैस रिसाव होने लगा. गैस की चपेट में आने से पांच छात्राएं बेहोश हो गयीं. जिस स्कूल के सामने की गैस पाइप फटी, उसके प्रधानाध्यापक स्वामी सुधीर ने पूरी घटना बतायी है. आइए आपको प्रिंसिपल की जुबानी इस पूरी घटना को बताते हैं…

प्रिंसिपल ने कहा, जब गैस पाइप फटा पूरा क्लाउडी हो गया था, गैस का अंधेरा हो गया। बहुत मात्रा में गैस था। उस समय बच्चे को अगर छोड़ देते तो अभी मेरे पास पांच बच्चा जो क्रिटिकल कंडीशन में है, हो सकता था कि 20-21 बच्चा बेहोश हो जाता। अफरातफरी मच जाता। गैस की जब मात्रा हल्की कम हुई तब सारे बच्चों को मैंने रिलीज किया। इसी क्रम में साइकिल लेने तक में कुछ बच्चियां बेहोश हो गयीं. हादसे के दौरान जो आवाज हुआ, वो साउंड कोई सामान्य नहीं था। ऐसा लगा जैसे कहीं बम फट गया हो. अभी बच्चे लोग ठीक हैं। ये घटना 11:40 से 11:45 के बीच का है.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर के रोहुआ में गैस पाइप लाइन फटी, 5 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती, स्कूल की छुट्टी

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और पाइपलाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई. प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >