Gaighat News: पोखर से मिला 20 वर्षीय युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव में सोमवार सुबह पोखर से 20 वर्षीय युवक सन्नी कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Gaighat News: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव में सोमवार सुबह पोखर से एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

सुबह ग्रामीणों ने पोखर में देखा शव

मृतक की पहचान लोमा गांव निवासी देवेंद्र सहनी के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए गांव के पोखर की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे एक शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब

शव की पहचान होते ही मचा कोहराम

ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला, जिसके बाद उसकी पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

गायघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में चालक की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों का समृद्ध अनुभव. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ है. निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >