मुजफ्फरपुर में अब 'लंदन' और 'पेरिस' जैसी फीलिंग… होटल लिच्छवी विहार और पटना के मौर्य होटल में हुआ 'शाही' गठबंधन

मुजफ्फरपुर के होटल लिच्छवी विहार और पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्य के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। यह करार शहर में फाइव स्टार लग्जरी अनुभव लाने का वादा करता है।

Muzaffarpur Hotel Deal: उत्तर बिहार के दिल कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) और पर्यटन क्षेत्र में आज एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया गया. इमली चट्टी रोड स्थित शहर के जाने-माने 'हôtel लिच्छवी विहार' के आलीशान सभागार में एक ऐसा करार हुआ, जिसने शहर की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने की नींव रख दी है. मौका था होटल लिच्छवी विहार और पटना के सुप्रसिद्ध 'होटल मौर्य' के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर का. इस बेहद खास और ऐतिहासिक पल के गवाह बने बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता, जो समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

मेट्रो शहरों को भूल जाइये, अब शहर में ही मिलेगा फाइव स्टार का मजा

इस समझौते के बाद अब मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के लोगों को फाइव स्टार सुख-सुविधाओं के लिए दिल्ली, मुंबई या पटना की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. अब आपके अपने शहर में पटना के 'मौर्य होटल' की तर्ज पर हाई-फाई और अत्याधुनिक सेवाएं मिलेंगी. पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में दोनों होटलों के टॉप मैनेजमेंट ने सहमति पत्र पर दस्तखत किए. इस बड़े करार का असली मकसद मुजफ्फरपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों, बड़े बिजनेसमैन और वीआईपी मेहमानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का लग्जरी माहौल, शानदार आतिथ्य और विश्वस्तरीय लाजवाब व्यंजन परोसना है.

बदलेगा उत्तर बिहार का मिजाज, पर्यटन मंत्री बोले- 'यह तो बस शुरुआत है, मील का पत्थर साबित होगा यह करार'

भव्य समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने जोश भरते हुए कहा कि बिहार में पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर का पहिया अब बहुत तेजी से घूम रहा है. मुजफ्फरपुर जैसे बड़े कमर्शियल हब में इस तरह का 'शाही गठबंधन' मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने गर्व से कहा, "इस पार्टनरशिप से न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे उत्तर बिहार में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का लेवल एकदम नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएगा."

ग्राहकों को मिलेगा बिल्कुल नया और प्रीमियम एक्सपीरियंस

इस मौके पर दोनों होटलों के प्रबंधन ने भी अपने इरादे साफ कर दिए. उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के तुरंत बाद होटल लिच्छवी विहार के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस क्वालिटी और फूड मेन्यू का 'कायाकल्प' यानी पूरी तरह अपग्रेडेशन किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को एक बिल्कुल नया, धमाकेदार और प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सके. इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में शहर की मेयर, कई दिग्गज कारोबारी और दोनों संस्थानों के आला अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >