Muzaffarpur Fire Incident: बठवाड़ा गांव में लगी भीषण आग, दर्जनों घर जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Muzaffarpur Fire Incident: जिले के गायघाट में भीषण अगलगी हुई है. इस हादसे में दर्जनों घर जलकर राख हो गए हैं. लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. हालांकि, जान माल की कोई हानि की सूचना नहीं है.

Muzaffarpur Fire Incident: जिले के गायघाट प्रखंड की शिवदहा पंचायत के बठवाड़ा गांव में देर रात अचानक आग लगने से दर्जनों घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. आग लगने के बाद घरों के लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित निकालने में सफल रहे. आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और एक के बाद एक कई घर इसकी चपेट में आ गए.

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

आग की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना प्रभारी अभिषेक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद गायघाट सीओ शिवांगी पाठक को सूचित किया. इसके बाद घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब तक अग्निशमन विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक लगभग सभी घर जलकर राख हो चुके थे. अगलगी से प्रभावित परिवारों में राजेश राय, मुकेश राय, राकेश यादव, राम सुंदर यादव सहित करीब दर्जन परिवार शामिल हैं.

विधायक ने की मुआवजे की मांग

प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह और गायघाट विधायक निरंजन राय ने सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजे के साथ-साथ अन्य मदद भी देने की मांग की है. सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि वे खुद राजस्व कर्मचारी के साथ घटना की जांच कर रही हैं. जाँच रिपोर्ट सामने आने के बाद सभी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजे की राशि दी जाएगी.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सड़क हादसे की दूसरी खबर हाजीपुर से

वैशाली जिले के हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 37 के पास एक हादसा हो गया है. ईंट से भरी ट्रैक्टर और एक भारी वाहन में जोरदार टक्कर हो गई है. हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. मृतक ईंट लेकर पटना से लौट रहा था. इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी उमेश कुमार के रूप में की गई है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: सदर अस्पताल में आज से नया रोस्टर लागू, MCH में 24 घंटे मिलेंगे डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >