मुजफ्फरपुर में डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख की ठगी, पटना से पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 67 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने पटना से पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड बैंक मैनेजर महेश गामी को डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. इस मामले में पुलिस ने पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी, आशियाना नगर निवासी प्रियरंजन शर्मा और उनके पुत्र अनंत अभिषेक के रूप में हुई है. दोनों पर साइबर अपराधियों के साथ मिलकर ठगी के नेटवर्क को चलाने का आरोप है.

घर से मिले चेकबुक और मोहर, खुला बड़ा नेटवर्क

पुलिस ने जब आरोपियों के घर पर छापेमारी की, तो वहां से अलग-अलग बैंकों के एक दर्जन से अधिक चेकबुक, मोहर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए. जांच में सामने आया कि प्रियरंजन शर्मा एक एनजीओ चलाते हैं, जिसके जरिए उन्होंने कई बैंकों में दो दर्जन से अधिक खाते खुलवा रखे थे.

किराये पर देते थे बैंक अकाउंट, लेते थे कमीशन

पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र मिलकर अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को किराये पर देते थे. इसके बदले उन्हें करीब 3 प्रतिशत तक कमीशन मिलता था. ठगी की रकम को इन खातों के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर किया जाता था, जिससे पुलिस को ट्रैक करना मुश्किल हो जाए.

25 लाख इसी खाते में, बाकी जयपुर भेजे गए

जांच में पता चला है कि ठगी की गई 67 लाख रुपये में से 25 लाख रुपये प्रियरंजन शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जबकि बाकी 42 लाख रुपये जयपुर के एक खाते में भेजे गए.

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई

इस पूरे ऑपरेशन को साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

(मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह व दीपक की रिपोर्ट)

Also Read: फिलीपींस से बिहार पहुंची दुल्हन, मंदिर में युवक संग रचाई शादी, फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी बनी सात जन्मों का रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >