Muzaffarpur: मोतीपुर में जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी, दो युवक घायल

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में वर्षों पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ. चाकूबाजी की इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur Crime: मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोडरकट्टा गाँव में बुधवार की सुबह आपसी रंजिश और वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई, जिसमें वीरेंद्र चौधरी और सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इस घटना के बाद गाँव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया.

बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर

घायलों को तत्काल मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया. वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के शरीर पर चाकू के गहरे निशान हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

वर्षों पुराना है जमीनी विवाद

जानकारी के अनुसार, कोडरकट्टा गाँव के इन दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. पुलिस का कहना है कि एसकेएमसीएच में इलाजरत घायलों के बयान दर्ज होने के बाद विधिवत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की है.

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >