Muzaffarpur: लीची गाछी से लटका मिला नाबालिग का शव, पूछताछ में जुटी पुलिस

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में 16 साल के किशोर किशन कुमार का शव लीची के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur Crime: अहियापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित एक लीची बागान में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ देखा. शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है.

आजाद कॉलोनी के किशन के रूप में हुई पहचान

मृतक की पहचान कोल्हुआ आजाद कॉलोनी निवासी स्वर्गीय मुकुल पटेल के 16 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अहियापुर पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतारा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है. पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी रंजिश के तहत हत्या कर शव को लटकाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है.

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >