Muzaffarpur Chhath 2024: दलदल घाट पर नहीं होगी पूजा, जिला प्रशासन ने लगाई रोक

Muzaffarpur Chhath 2024: जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए जिन घाटों पर पानी की धारा काफी तेज है व गहराई ज्यादा है, घाट दलदली है वहां पूजा करने से मना किया है। साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

Muzaffarpur Chhath 2024: छठ घाट दलदल होने और पानी की तेज धारा होने पर संभावित खतरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यहां पूजा करने पर रोक लगा दी हैं. जहां दलदल घाट हैं, वहां पूजा कतई नहीं करायी जायेगी. हालांकि इसकी सूची जारी नहीं की गयी है, जिन घाटों पर पानी की धारा काफी तेज व गहरायी ज्यादा है, घाट दलदली हैं, वहां सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. ऐसी स्थिति में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छठ पूजा करना सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित नहीं है. इन घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है. प्रशासन ने कहा है कि इन तीन छठ घाटों को छोड़कर अन्य घाटों पर छठ पर्व किया जाये. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों के अनुरूप छठ घाटों के खतरनाक स्थिति में होने के कारण इन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं निजी नाव चलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. नदी में छठ पर्व के दौरान तैराकी व नौका विहार करने पर पाबंदी रहेगा.

आश्रम घाट का दायरा हुआ कम, व्रतियों की बढ़ेगी परेशानी

मुजफ्फरपुर आश्रम घाट का दायरा इसबार कम हो गया है. ऐसे में यहां अर्ध्य देने वाले हजारों व्रतियों की परेशानी बढ़ सकती है. छठ पूजा को लेकर घाटों को तैयार करने के लिए रविवार को भी नगर निगम की टीम जुटी थी. बूढ़ी गंडक के किनारे आश्रम घाट पर भी निगम की टीम काम कर रही है. यहां हर वर्ष हजारों व्रती पूजा करने पहुंचती हैं. लेकिन इस बार घाट का दायरा कम हो गया है. नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार आश्रम घाट पर काफी एरिया में दलदल है. वहीं कटाव के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. जिस वजह से कुछ जगहों पर स्थिति खतरनाक हैं. 

नगर निगम की टीम लगातार कर रही है निगरानी

छठ पूजा में तीन दिन का समय बचा है. ऐसे में नगर निगम की टीम आश्रम घाट की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है. दो दिनों में दलदल की जगह नहीं सूखने पर खतरनाक इलाके में बैरिकेडिंग कर दी जायेगी. जहां जगह सूखी है, उतने ही क्षेत्र में इस बार आश्रम घाट पर छठ पूजा होगी. सोमवार से संबंधित अधिकारियों को सुबह से शाम तक घाटों की निगरानी करने के साथ लगातार अपडेट करने को कहा गया है. रोशनी से लेकर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम व पहुंच पथ में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >