Muzaffarpur chain snatching: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी कन्हौली इलाके में फल खरीदकर लौट रही महिला प्रभा देवी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली. घटना बीते 25 जून की सुबह की है. घटना के बाबत पीड़ित महिला ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायीहै. पुलिस को घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है.जानकारी के अनुसार, प्रभा देवी मूल रूप से पटना के न्यू एतवारपुर की रहने वाली है. वर्तमान में वह मिठनपुरा के कृष्णापुरीकन्हौली मोहल्ले में अपने पुत्र के साथ किराए के मकान में रहती हैं. 25 जून की सुबह करीब सात बजे वह घर से कुछ फल खरीदने के लिए निकली थीं. फल खरीदने के बाद सुबह करीब आठ बजे वह ऑटो से वापस लौटकर अपने मोहल्ले की गली के मोड़ पर उतरीं. वह जैसे ही पैदल अपनी गली की तरफ बढ़ीं, तभी वारदात को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें… शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
पल्सर बाइक पर सवार था बदमाश
पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह गली के पास पहुंचीं, तभी एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधी वहां आया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, अपराधी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली. चेन छीनने के बाद बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए मुख्य सड़क की ओर भाग निकला.पीड़िता के अनुसार, अपराधी का शरीर काफी हट्टा-कट्टा था और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास रही होगी. उसने अपने चेहरे और पहचान को छिपाने के लिए सिर पर हेलमेट लगा रखा था.
यह भी पढ़ें… बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन युवक को लगी गोली,टेंट कर्मी गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर
सीसीटीवी में कैद हुई अपराधी की करतूत
घटना के बाद इलाके में हड़कंपमच गया है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई.पीड़िता ने थाने को दिए आवेदन के साथ घटना का सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किया है, जिसमें बाइक सवार अपराधी की पूरी करतूत साफ नजर आ रही है.मीठनपुरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
