मुजफ्फरपुर: पूसा रोड पर चलती बाइक बनी आग का गोला, बीच सड़क धू-धू कर जली मोटरसाइकिल

मुजफ्फरपुर के पूसा रोड स्थित द्वारिकानगर चौक के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Muzaffarpur Bike Fire: जिले के पूसा रोड स्थित द्वारिकानगर चौक के पास एक दर्दनाक हादसा होने से टल गया. सड़क पर चलती एक मोटरसाइकिल में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया.

आसमान में उठा धुएं का गुबार, मची अफरातफरी 

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई देने लगा. बीच सड़क पर चलती बाइक में अचानक आग लगते ही आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

  • हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की रफ्तार थम गई.
  • स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी.
  • सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची.
  • दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. राहत की बात यह रही कि समय रहते चालक सुरक्षित दूर हट गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

ये भी पढ़ें: अभेद्य किले में अपने ही सुरक्षा गार्ड की धोखेबाजी: 29 साल बाद भुटकुन शुक्ला के कातिल दीपक को उम्रकैद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >