Muzaffarpur : महिला के मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी, चार नामजद

Muzaffarpur : महिला के मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी, चार नामजद

प्रतिनिधि, साहेबगंज हुस्सेपुररत्ती पंचायत के पंचरुखिया में बीते 19 अप्रैल को बबलू राम की पत्नी मोनी कुमारी (30) की हुई मौत के मामले में मृतका के पिता व पारू थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी सुकदेव राम ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है़ मृतका के पति बबलू कुमार, ससुर दहाउर राम, सास सुनीता देवी व ननद रानी देवी पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि उन्होंने पुत्री की शादी 2018 में हुस्सेपुररती के पंचरुखिया निवासी बबलू कुमार से की थी. शादी के कुछ माह बाद से दो लाख रुपये व बाइक के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा.पुत्री द्वारा इसकी शिकायत किए जाने पर वे पुत्री की ससुराल पहुंचे थे और वहां के ग्रामीणों के साथ बैठकर समझा-बुझा चुके थे. बीते 19 अप्रैल की रात 12 बजे उनकी पुत्री के कराहने व चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मोबाइल पर उन्हें सूचना दी. इसके बाद वे अहले सुबह पुत्री की ससुराल पहुंचे, तो देखा कि उनकी पुत्री का शव दरवाजे पर पड़ा है. उसके घर वाले भाग निकले हैं. उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी पुत्री के शव का पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >