नगर निगम : स्थायी समिति ने दी पारिवारिक पेंशन को मंजूरी

नगर निगम : स्थायी समिति ने दी पारिवारिक पेंशन को मंजूरी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नगर निगम में अपने प्रियजनों को खो चुकी विधवा महिलाओं और आश्रितों को पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस देरी पर नगर निगम कर्मचारी संघ और नगर निगम कामगार यूनियन ने गहरा दुख व्यक्त किया है. संघ ने कहा कि जिन कर्मचारियों के भरोसे शहर की स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण निर्भर करता है, उनके परिवार के साथ इस तरह का भेदभाव अत्यंत निंदनीय है. निगम प्रशासन को इन बेसहारा परिवारों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी समझनी चाहिए और उन्हें तुरंत पेंशन प्रदान करनी चाहिए. हालांकि, संघ ने यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा गठित कमेटी के प्रतिवेदन के अंतिम निर्णय के अनुपालन में पारिवारिक पेंशन और आश्रितों को राहत देते हुए स्थायी समिति ने पारिवारिक पेंशन के भुगतान की स्वीकृति दे दी है. इस सकारात्मक कदम के लिए संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महापौर व नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया है. दलित मजदूरों के कष्ट को समझने के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया गया. इस संबंध में वार्ता में संयोजक अशोक कुमार राय, उप संयोजक सत्येंद्र प्रसाद सिंह एवं महामंत्री अशोक कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >