मां-बेटी का शव लीची गाछी में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

मां-बेटी का शव लीची गाछी में फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गंगटी गांव में हुई घटना महिला के ससुराल से दाे किमी दूर बरामद हुआ शव महिला का पति घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हत्या व आत्महत्या की जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार फोटो मुरौल एक – लीची गाछी में मां-बेटी का शव देखते पुलिस अधिकारी व लोग़ प्रतिनिधि, मुरौल सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गंगटी गांव में लीची गाछी में मंगलवार की सुबह अज्ञात महिला एवं उसकी पांच वर्षीय पुत्री का शव पेड़ से लटकता मिला़ महिला के ससुराल से करीब दो किलोमीटर दूर शव बरामद किया गया है़ वहीं शव पर मारपीट के निशान पाये जाने से हत्या की आशंका जतायी गयी है़ दिनभर घटना को लेकर हत्या व आत्महत्या की चर्चा होती रही़ महिला की मां ने पुलिस को दिये आवेदन में दामाद सहित पांच लोगों को नामजद किया है़ शव की पहचान पियर थाना क्षेत्र की सिमरा पंचायत के सिमरा वार्ड-8 निवासी रामनिवास सहनी की 25 वर्षीया पत्नी मीना देवी एवं उसकी पांच वर्षीय पुत्री के रूप में की गयी है़ घटनास्थल पर पहुंचकर सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल एवं एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह मामले की जांच की़ एसडीपीओ पूर्वी-2 ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट पता चल सकेगा़ उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी़ सकरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की सास प्रेम लाल सहनी की पत्नी रेखा देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है़ मृत महिला की मां ने गुजरी देवी ने आवेदन दिया है, जिसमें दामाद, बेटी की सास सहित पांच लोगों को नामजद किया है़ मामले की जांच की जा रही है़ ससुराल के लोगों ने दी मायके वालों को सूचना वहीं मीना देवी (मृतका) की मां मेथनापुर मीनापुर निवासी गुजरी देवी ने बताया कि सोमवार को बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते है़ं कल भी काफी पिटाई की थी़ वहीं बेटी के ससुराल के लोगों ने कहा कि मेरी बेटी एवं नतिनी की हत्या कर शव को फंदा से लीची गाछी में लटका दिया गया है़ इसके बाद पहुंची तो शव देखा़ बेटी की दहेज की खातिर हत्या कर ससुराल वालों पर करने का आरोप लगाया़ साथ ही बचने के लिए घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है़ कल सुबह से गायब थी मां-बेटी वहीं, मीना देवी की सास ने कहा कि दोनों मां -बेटी सोमवार की सुबह से ही घर से गायब थी़ पति से बात नहीं करती थी़ बार-बार मायके भाग जाती थी़ किसी दूसरे से मोबाइल पर बात करने का भी आरोप लगाया़ वहीं महिला का पति रामनिवास सहनी घटना के बाद से फरार है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >