65 हजार से ज्यादा बेटिकट यात्री पकड़े गये

65 हजार से ज्यादा बेटिकट यात्री पकड़े गये

:: मुजफ्फरपुर समेत सोनपुर रेलखंड में रेल यात्रियों के बीच हड़कंप

:: सोनपुर रेल मंडल ने वसूले 4 करोड़ रुपये, पहली बार लाल ट्रेन के माध्यम से बरती गयी सख्ती

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सोनपुर रेल मंडल ने अप्रैल महीने में टिकट चेकिंग का जोरदार अभियान चलाया, जिसमें 65 हजार से भी ज्यादा यात्री बिना टिकट या गलत टिकट के साथ पकड़े गये. इस कार्रवाई में रेलवे ने इन यात्रियों से चार करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है. मंडल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान प्रीमियम ट्रेनों में भी सघन जांच की गयी. इसमें 318 बेटिकट यात्रियों से 1.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान मुजफ्फरपुर समेत सोनपुर रेलखंड के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया था. पहली बार रेलवे लाल ट्रेन के माध्यम से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. सोनपुर रेल मंडल ने बताया कि उनके यहां प्रति टिकट निरीक्षक (टीटीई) औसतन 12 मामले और 7082 रुपये का जुर्माना दर्ज किया गया है, जो पूर्व मध्य रेल के अन्य मंडलों में सबसे अधिक है. इस व्यापक टिकट जांच अभियान में सोनपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devesh Kumar

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on nagar nigam political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >