लोक अदालत में ज्यादा मामलों को हो निबटारा

लोक अदालत में ज्यादा मामलों को हो निबटारा

मुजफ्फरपुर. राष्ट्रीय लोक अदालत जल्द ही लगायी जायेगी. इसके लिए व्यवहार न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन व एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सत्यप्रकाश शुक्ला द्वारा की गयी. इस दौरान अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जयश्री कुमारी भी मौजूद रहीं. प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित सभी लोगों को अधिक से अधिक आपराधिक वादों को सुलह कराने की अपील की गयी. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके ठाकुर, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशरण सिंह मौजूद थे. प्रभारी जिला जज ने सभी से सहयोग देने का अनुरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >