PM Modi birthday celebration: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पूरे इलाके में ‘आशीर्वाद दीप’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर, कर्णपुर दक्षिणी पंचायत भवन परिसर सहित विभिन्न पंचायतों, मठ-मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और लोगों के घरों में श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्ज्वलित किए गए.
Muzaffarpur News: कार्यकर्ताओं ने मांगी पीएम मोदी की लंबी उम्र
भाजपा बोचहां दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे एक माह तक समाज सेवा और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई.
प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों तक दिखा उत्साह
बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीडीओ जूही कुमारी की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. वहीं कर्णपुर दक्षिणी पंचायत भवन परिसर में प्रखंड प्रमुख साजन कुमार पासवान और बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम एकबाल सिंह के नेतृत्व में लोगों ने दीप जलाए. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड से लेकर पंचायत और गांवों तक दीपों की अद्भुत रोशनी दिखाई दी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा.
कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने ली भागीदारी
इस खास मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, अनील कुमार, उमेश रजक, अनील कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष सह दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बसंत लाल साहनी उपस्थित थे. इनके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, महामंत्री गुड्डू तिवारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख रामस्वार्थ पासवान, मनिष कुमार चौधरी, नन्द किशोर मिश्रा, युवा अध्यक्ष निरंजन कुमार गुड्डू, मनोज कुमार सहनी, सत्यजीत चौधरी, राजेश कुमार, शत्रुघ्न चौधरी, पुजारी मुन्ना बाबा, नरेश दास, रवि मिश्रा और प्रमोद भगत समेत सैकड़ों लोगों ने आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किया. कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर आगामी कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर के गरहां में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चोरी, किसानों की कृषि बिजली आपूर्ति ठप
