MIT मुजफ्फरपुर में इंडक्शन प्रोग्राम: IAS राघव झुनझुनवाला ने दिए सफलता के मंत्र, MIT को यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान

मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बना बिहार का पहला रैगिंग-मुक्त संस्थान। आईएएस राघव झुनझुनवाला ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए और स्टूडेंट ऑफ द इयर सम्मान की घोषणा की।

 MIT Muzaffarpur Induction: मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में यूपीएससी 2025 में चौथी रैंक हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी राघव झुनझुनवाला और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया. अतिथियों ने कहा कि बड़े सपने देखें और अनुशासन अपनाएं तो सफलता मिलना तय है. इस दौरान MIT को बिहार का पहला रैगिंग-मुक्त तकनीकी संस्थान घोषित किया गया.

एमआईटी जल्द बनेगा यूनिवर्सिटी, रैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने घोषणा की कि MIT को निकट भविष्य में विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसर में रैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने छात्रों को रोजाना टाइम ऑडिट करने की सलाह दी.

आईएएस राघव झुनझुनवाला ने साझा किए अनुभव:

  • व्यक्ति के सपने उसकी वर्तमान क्षमता से नहीं, बल्कि क्षमता विकसित करने के साहस से बड़े होने चाहिए.
  • जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, ऐसे में निराश होने के बजाय धैर्य और निरंतर मेहनत से ही सफलता मिलती है.

टॉपर्स की माताओं को फलों से तौला जाएगा 

संस्थान में प्रतिभावान छात्रों को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' सम्मान दिया जाएगा. वहीं, टॉपर्स की माताओं के त्याग और समर्पण के सम्मानस्वरूप उन्हें प्रतीकात्मक रूप से फलों से तौला जाएगा. कार्यक्रम के अंत में डॉ. वाई. एन. शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अमित कुमार वर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: अभेद्य किले में अपने ही सुरक्षा गार्ड की धोखेबाजी: 29 साल बाद भुटकुन शुक्ला के कातिल दीपक को उम्रकैद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >