अहियापुर से लापता स्नातक के छात्र की हत्या कर बूढ़ी गंडक नदी में फेंका शव

अहियापुर से लापता स्नातक के छात्र की हत्या कर बूढ़ी गंडक नदी में फेंका शव

अहियापुर से लापता स्नातक के छात्र की हत्या कर बूढ़ी गंडक नदी में फेंका शव

: मोतीपुर के कोदरिया घाट से शव पुलिस ने किया बरामद

: पिता ने आधा दर्जन दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप

: जीरोमाइल चौक पर रूम लेकर पढ़ाई करता था मृतक

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

फोटो:: मृतक का फाइल फोटो

अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक से 23 जून से लापता स्नातक के छात्र अभिषेक कुमार (21) की हत्या कर दिया गया है. वह राजेपुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव का रहने वाला था. उसका शव बुधवार को मोतीपुर के कोदरिया घाट पर बुढ़ी गंडक नदी में उपलाता हुआ मिला. शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गयी. इस बीच अभिषेक के परिजन भी उसको खोजते- खोजते मौके पर पहुंच गए. उसके कपड़े व शारीरिक बनावट से शव की पहचान किया. अहियापुर पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करके उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख- पुकार मची हुई है. परिजन पैसा लेन- देन के विवाद में अगवा करके हत्या करने का आरोप लगाया है.

मृतक अभिषेक कुमार के पिता विनोद राय ने बताया कि वह किसान है. उनका पुत्र अभिषेक कुमार पांचवीं क्लास से ही शहर में रहकर पढ़ाई करता था. वर्तमान में वह जीरोमाइल चौक पर अपने साथी नीतीश कुमार के साथ किराये पर कमरा लेकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था. बीते 23 जून की रात 10 बजे वह अपने पुत्र से मोबाइल पर बातचीत किया तो वह अपने डेरा पर ही था. इसके बाद उसका एक दोस्त जो हनुमान नगर का रहने वाला है वह डेरा से पार्टी करने के बहाने बुलाकर ले गया. फिर, उसके बेटे की हत्या कर दी गयी है. इसमें हनुमान नगर व सेंधवारी के रहने वाले छह से अधिक लड़के शामिल है. उसकी पुत्र की हत्या के पीछे वजह है कि डेरा से बुलाकर ले जाने वाला आरोपी उसके पुत्र से होटल खोलने के लिए पांच लाख रुपये कर्ज लिया था. जब उसके पुत्र ने रुपये वापस मांगा तो उसको डेरा से पार्टी का बहाना बनाकर बुलाकर ले गया. और हत्या करके शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया.

:: मोबाइल के अंतिम लोकेशन के आधार पर ढूंढते पहुंचे परिजन ::

मृतक के पिता का कहना है कि पुत्र के लापता होने के बाद से वह लगातार तलाश में जुटा था. आरोपियों से संपर्क करने पर भी कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इसके बाद अहियापुर थाने में मंगलवार को बेटे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने अंतिम टावर लोकेशन की जांच की थी वह कोदरिया घाट के आसपास एक मंदिर के पास की थी. इसी के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान उसका लाश नदी में उपलाता हुआ मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >