योजनाओं में अनियमितता पर सदस्यों ने जताई नाराजगी

योजनाओं में अनियमितता पर सदस्यों ने जताई नाराजगी

सरैया में बीस सूत्री समिति की बैठक प्रतिनिधि, सरैया मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में बीस सूत्री समिति की बैठक अध्यक्ष हरेंद्र साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सदस्यों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किया. सदस्य गणिनाथ सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री की हर खेत को पानी देने की कृषि फीडर योजना के तहत स्वीकृत कनेक्शन के एक साल बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही से बोरिंग तक बिजली नहीं पहुंची, जिससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है. महिला सदस्य रश्मि देवी ने सरैया सीएचसी में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के परिजनों से जबरन वसूली और अस्पताल परिसर के पास अवैध मेडिसिन दुकानों से दवा खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया. उपाध्यक्ष प्रद्युमन कुशवाहा ने अंचल कार्यालय और आपूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की. प्रमोद सिंह ने किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई. वीरेंद्र साह, ललन राम, अशोक कुमार, नंदलाल सहनी सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी मांगे रखीं. बैठक का संचालन और सदस्यों का स्वागत बीडीओ डॉ. बी एन सिंह ने किया. मौके पर सीओ अंकित कुमार, बीईओ मंजू कुमारी, बीएओ सुशील कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनोज पटेल सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >