कुलपति से मिल कर पैट की अलग-अलग परीक्षा कराने की मांग

Meeting the Vice Chancellor

मुजफ्फरपुर. बिहार छात्र संघ विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब खान के नेतृत्व में बिहार छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को कुलपति से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने पैट 2023 और 2024 को अलग-अलग परीक्षा कराने की मांग की. दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष छात्र नेता राजा बाबू ने विश्वविद्यालय में मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई शुरू करने की मांग की. इस दौरान साइंस कॉलेज अध्यक्ष निहाल सिंह ने साइंस कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ नियमित कॉलेज में नहीं आने की शिकायत की इस दौरान दर्जनों छात्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >