PDS dealers meeting: मुजफ्फरपुर जिला के कांटी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) उमेश कुमार की अध्यक्षता में पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में नए राशन कार्ड बनाने और लाभुकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का निर्देश
बैठक के दौरान एमओ उमेश कुमार ने पीडीएस दुकानदारों को नए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों और डीलरों को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रखंड क्षेत्र का कोई भी पात्र अथवा योग्य लाभुक इस योजना से वंचित न रहे.
अधिक से अधिक लोगों का नाम जोड़ने पर जोर
आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक योग्य लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाएं. इस अवसर पर सुबोध, राजीव, पुष्कर, विकास पांडे, लालबाबू, सूरज दास और सुरेंद्र सिंह सहित कई पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे.
