मौर्य व शहीद समेत 12 ट्रेनें आज देर से पहुंचाएंगी

12 trains including Maurya and Shaheed will arrive late today.

हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लॉन्चिंग का पड़ेगा असर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लॉन्चिंग आज होगी. इसके लिए रेलवे पावर ब्लॉक लेगा. दोपहर 12:30 से 15:30 बजे तक यानी, तीन घंटे तक इस रूट से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कई प्रमुख ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि कुछ को रास्ते में जहां-जहां रोक कर चलाया जायेगा. ये ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से ही देर से खुलेंगी.लिहाजा मुसाफिरों को तय समय में पहुंचने में देरी होगी.

आज ये ट्रेनें री-शिड्यूल

शहीद एक्सप्रेस (14673): जयनगर से 155 मिनट की देरी से खुलेगी

मौर्य एक्सप्रेस (15028): दो घंटे की देरी से खुलेगी व रास्ते में 35 मिनट नियंत्रित होगी

बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231): बरौनी से 135 मिनट की देरी से चलेगी

जोगबनी-दानापुर (13211): जोगबनी से 90 मिनट देरी से रवाना होगी

देवरिया-सोनपुर पैसेंजर (75219): देवरिया से 90 मिनट देर से खुलेगी

थावे-टाटा एक्सप्रेस (18182): थावे से 60 मिनट की देरी से चलेगी

—-

रास्ते में इन्हें रोक कर चलायेंगे

टाटा-थावे एक्सप्रेस (18181): दानापुर व सोनपुर मंडल में 135 मिनट

अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708): पूर्वोत्तर रेलवे में दो घंटे

वैशाली एक्सप्रेस (15566): पूर्वोत्तर रेलवे में 100 मिनट

स्वतंत्रता सेनानी (12562): पूर्वोत्तर रेलवे में 50 व सोनपुर मंडल में 30 मिनट

अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस (19483): दानापुर मंडल में 75 मिनट

दानापुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस (15516): दानापुर मंडल में 20 मिनट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >