Muzaffarpur : छह माह पहले हुई शादी, महिला की मौत

Muzaffarpur : छह माह पहले हुई शादी, महिला की मौत

प्रतिनिधि, साहेबगंज नगर परिषद के रामपुर असली में बुधवार की सुबह पप्पू महतो की पत्नी सुनीता देवी (22) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है़ ससुराल वालों ने बताया कि सुनीता अहले सुबह शौच करने बाहर गयी थी. लौटने के बाद घर में उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हमलोग जब तक कुछ समझ पाते वह फंदे से झूल चुकी थी. आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के लिए उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं घटना की सूचना पर मायके बरूराज थाना क्षेत्र के बंगरी से पहुंची उसकी मां, बहन व भाभी ने हत्या करने का आरोप लगाया. बताया कि छह माह पहले ही सुनीता की शादी हुई थी. उसकी सास, ससुर व ननद उसे प्रताड़ित करते थे. सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है. चार दिन पहले उसकी बुरी तरह पिटाई की गयी थी. घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया. बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच करायी गयी है़ साक्ष्य का नमूना लिया गया है. परिजनों का आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >