दहेज में रुपये व बाइक नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया मायके वाले पहुंचे, ससुराल वाले घर से हो चुके थे फरार प्रतिनिधि, बंदरा हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से मंगलवार की देर शाम पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. महिला गांव के विनोद महतो के पुत्र संजीत महतो की पत्नी काजल कुमारी (20) थी. घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है़ ग्रामीणों ने बताया कि काजल कुमारी संजीत महतो की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी पति के प्रताड़ना से तंग होकर चली गयी थी. इसके बाद बीते फरवरी माह में हाजीपुर जिले के कन्हारा निवासी सुब्बालाल सिंह की बेटी काजल कुमारी से शादी हुई थी. महिला के मामा अरुण महतो ने बताया कि 13 फरवरी को उसकी भांजी की शादी संजीत महतो से हुई थी. मंगलवार को सूचना मिली कि काजल की तबीयत खराब है. करीब पांच बजे शाम में हमलोग जब उसकी ससुराल पहुंचे तो वह घर में मृत पड़ी थी और उसके ससुराल के लोग फरार थे. मामा ने दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना पर हत्था पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि की सूचना पर महेशपुर से संजीत कुमार महतो की पत्नी काजल कुमारी का शव बरामद किया गया है़ तबीयत खराब होने से महिला की मौत होने की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. देर शाम तक महिला के मायके वाले ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
बंदरा :: दो माह पहले हुई शादी, महिला का शव बरामद
हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से मंगलवार की देर शाम पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. महिला गांव के विनोद महतो के पुत्र संजीत महतो की पत्नी काजल कुमारी (20) थी. घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है़
