मनियारी पुलिस ने 517 लीटर विदेशी शराब जब्त की

मनियारी पुलिस ने 517 लीटर विदेशी शराब जब्त की

मनियारी. मनियारी थाना पुलिस ने सोमवार को सोनबरसा साह गांव में एक अर्धनिर्मित मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 517.320 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर फरार हो गए. पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि सोनबरसा साह गांव के वार्ड संख्या 11 में एक पिकअप वाहन से शराब उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही दो युवक वहां से भाग निकले. पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली, तो उन्हें विभिन्न ब्रांडों की 517 लीटर से अधिक शराब की बोतलें मिलीं. इस मामले में पुलिस ने बलमा कुमार, रमन कुमार और मकान मालिक पिंटू सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >