मुजफ्फरपुर: एएनएम के ट्रांसफर की खबर से बलड़ा किशुन में आक्रोश, ग्रामीणों ने प्रभारी को सौंपा आवेदन

मनियारी के बलड़ा किशुन स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम सुजीता चौरसिया के संभावित तबादले को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। जानिए पूरी खबर।

Maniyari health center ANM protest: मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कुढ़नी के अंतर्गत आने वाले अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र उपकेंद्र बलड़ा किशुन के ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के एक निर्णय से भारी आक्रोश है. उपकेंद्र पर तैनात एएनएम सुजीता चौरसिया के संभावित स्थानांतरण (तबादले) की खबर से ग्रामीण उग्र हैं. एएनएम के ट्रांसफर को रोकने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सीएचसी, कुढ़नी की प्रभारी डॉ. रीता रेणु चौधरी को एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपकर इस फैसले पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है.

क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं एएनएम, तबादला जनहित में नहीं

अख्तियारपुर पड़ेया पंचायत की वार्ड सदस्य रंजू देवी समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि एएनएम सुजीता चौरसिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहद संजीदगी और बेहतर ढंग से संभाल रही हैं. ग्रामीण इलाकों में उनकी कार्यशैली से लोग संतुष्ट हैं. ऐसे समय में उनका स्थानांतरण करना किसी भी लिहाज से जनहित में नहीं होगा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जनभावनाओं के खिलाफ जाकर एएनएम का तबादला किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे.

उपकेंद्र पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप

एक तरफ जहां ग्रामीण एएनएम सुजीता चौरसिया के काम की तारीफ करते हुए उनके ट्रांसफर का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने केंद्र पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के डॉक्टर पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर की कार्यप्रणाली से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shayam kumar

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >