हॉस्पिटल से लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Man dies after being hit by car while returning from hospital

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के शांतिनिकेतन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अपने घायल दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.घटना 14 मार्च की रात की बताई जा रही है.मृतक की पहचान सिकंदरपुर निवासी आदित्य राज के रूप में हुई है.आदित्य अपने दोस्त को हॉस्पिटल छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी शांतिनिकेतन के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 15 मार्च को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल कार की तलाश कर रही है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >