महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर दो कारों में भीषण टक्कर: हादसे में एक कार के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर ने एक कार के परखच्चे उड़ा दिए। ग्रामीणों की तत्परता से घायल चालक की जान बचाई गई।

Muzaffarpur Car Accident: महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात पकाही चौक के समीप दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महुआ की ओर जा रही एक कार के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी के अंदर ही फंसकर कराहने लगा. तेज आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला.

ग्रामीणों ने मसीहा बनकर बचाई जान, घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद दूसरी कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल चालक को दूसरे वाहन की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों के अनुसार, घायल चालक के पैर में गंभीर चोट आई है, लेकिन सही समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

वैशाली जिले का रहने वाला है जख्मी चालक, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में जख्मी हुए चालक की पहचान वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के एक गांव के निवासी के रूप में की गई है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी छानबीन और कार्रवाई में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shayam kumar

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >