40 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

40 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर. अहियापुर पुलिस ने 40 पुड़िया स्मैक के साथ सहबाजपुर के ननकी सहनी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि स्मैक की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर गश्ती पदाधिकारी को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस गाड़ी को देखकर भाग रहे युवक को गश्ती पदाधिकारी खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी लेने के दौरान उसके पॉकेट से मादक पदार्थ और मोबाइल बरामद किया. हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने विजयी छपरा के विकास सहनी द्वारा विक्री करने के लिए मादक पदार्थ दिए जाने की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस के बयान पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. विकास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >