सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, जौनपुर से भागी युवती प्रेमी संग धरायी

सोशल मीडिया से प्यार परवान चढ़ने व अलीनेउरा गांव से प्रेमी युगल को बरामद कर मीनापुर पुलिस ने यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है.

प्रतिनिधि, मीनापुर सोशल मीडिया से प्यार परवान चढ़ने व अलीनेउरा गांव से प्रेमी युगल को बरामद कर मीनापुर पुलिस ने यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है. शुक्रवार की शाम पहुंची यूपी पुलिस ने दोनों को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. यूपी के जौनपुर जिले के नेवढिया थाना की 16 वर्षीय लड़की 27 मार्च से ही गायब थी. पिता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लड़की वहां एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल की छात्रा है. घर के लोगों ने यूपी पुलिस को बताया कि लड़की दिन भर किसी लड़का से सोशल मीडिया पर चैटिंग करती है. उस नम्बर का पुलिस ने सर्विलांस से डिटेल्स निकाला तो वह अलीनेउरा के इंद्रजीत कुमार का निकला. इसके बाद लड़की शादी की नीयत से मुजफ्फरपुर जक्शन पहुंच गयी. वहां से प्रेमी के भाई ने घर लाया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मीनापुर पुलिस ने प्रेमी युगल को घर से ही बरामद कर लिया. कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >