आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल धराया

सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित एक गांव के निकट शुक्रवार की रात आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड लिया.

सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित एक गांव के निकट शुक्रवार की रात आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड लिया. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी. उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गयी. बताया गया कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एनएच किनारे सुनसान जगह पर आपत्तिजनक स्थित में देखा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने दोनों से पूछताछ की़ इसमें सही पता नहीं बताया गया. इस पर लोगों ने दोनों को पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष राजू पाल ने बताया कि दोनों के परिजन से संपर्क किया जा रहा है. परिजन के पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >