बहाने से बुलाती है घर, बिना देखे मन नहीं लगता था… करीब आए और हो गया प्यार, पंखे से शुरू हुई प्रेम कहानी

Love Affair: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक कपल की प्रेम कहानी काफी वायरल हो रही है, जिसमें घर पर पंखा ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन से युवती को प्यार हो जाता है. उसको देखे बिना युवती का मन नहीं लगता तो वह किसी न किसी बहाने से उसे घर बुलाती है. इसके बाद दोनों करीब आते हैं और शादी कर लेते हैं. दोनों का वीडियो सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर…

Love Affair: आपने कई तरह की प्रेम कहानी सुनी होगी. लेकिन, आज जो स्टोरी मैं आपको बताने जा रहा हूं, वह थोड़ी सी अलग है. एक लड़की को पंखा बनाने वाले इलेक्ट्रिशियन से प्यार हो जाता है, जो उसके घर पंखा ठीक करने आया है. दोनों एक दूसरे के साथ रहने का फैसला करते हैं और फिर शादी कर लेते हैं. यह बात खुद प्रेमी जोड़े ने मीडिया से बात करते हुए बताई है. इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. 

बहाने से बुलाती थी घर

दरअसल, युवती के घर का पंखा खराब हो जाता है. तो वह उसे सही करने के लिए इलेक्ट्रीशियन को कॉल करती है और अपने घर बुलाती है. इसके बाद जो युवक पंखा ठीक करने युवती के घर पहुंचता है, उसे एक नजर में युवती पर दिल आ जाता है. जल्दी से वह पंखा को ठीक कर देता है. इसके बाद युवती उसका नंबर लेती है, यह बोलकर कि अगर भविष्य में कभी पंखे में कोई समस्या आई तो वह कॉल करेगी. इसके बाद युवती उसे कोई न कोई बहाना से घर बुला लेती थी. कभी लाइट खराब होने के बहाने से तो कभी पंखे को ठीक कराने को लेकर. इसके बाद दोनों में रेगुलर बातचीत होने लगती है. दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं और प्यार हो जाता है. इसके बाद दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया और मंदिर में शादी कर ली.  

वीडियो जमकर हो रहा वायरल

दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी जोड़ा अपने प्यार की कहानी बता रहा है. महिला कहती है कि उसे युवक को बिना देखे मन नहीं लगता था. इस वजह से वह किसी न किसी बहाने से उसे घर बुलाती थी. वीडियो को हम इस खबर में गूगल पॉलिसी की वजह से अटैच नहीं कर सकते. इस तरह के कई वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं. 

ALSO READ: “गंदा काम करने के लिए संपर्क करें…”, मामी ने भांजी की अश्लील फोटो की वायरल, आने लगे सैकड़ों कॉल

ALSO READ: CM Nitish Gift: बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात, जेपी पथ का उद्घाटन आज, डेढ़ घंटे का सफर मात्र आधे घंटे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >