कनपटी में पिस्तौल भिड़ाकर लूटे रुपये व मोबाइल

साहेबगंज प्रखंड के बीस भंवारी पुल के पास गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने माधोपुर हजारी निवासी व बिजली विभाग के कर्मी चंचल कुमार की कनपटी में पिस्तौल सटाकर 45 सौ रुपये, दो पीस मोबाइल, पावर बैंक समेत आवश्यक कागजात लूट लिया.

साहेबगंज. प्रखंड के बीस भंवारी पुल के पास गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने माधोपुर हजारी निवासी व बिजली विभाग के कर्मी चंचल कुमार की कनपटी में पिस्तौल सटाकर 45 सौ रुपये, दो पीस मोबाइल, पावर बैंक समेत आवश्यक कागजात लूट लिया. मामले में चंचल कुमार ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. बताया है कि वह अपने घर जा रहा था. इस बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया व पिस्तौल कनपटी में सटाकर 45 सौ रुपये, दो पीस मोबाइल, पावर बैंक व कागजात को लूट लिया. इसके बाद भाग निकले.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >