6576 लंबित चालानों का हुआ सफल निपटारा, अब तक मिले 50.50 लाख रुपये राजस्व

मुजफ्फरपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान 6576 चालान निपटाए गए, जिससे प्रशासन को करीब 50.50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.

Lok Adalat: मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. विशेष रूप से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और लंबे समय से लंबित ई-चालान के निपटारे को लेकर वाहन मालिकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. सुबह से ही स्टेडियम परिसर में अपने मामलों को निपटाने और चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं.

Stadium traffic challan: लाखों रुपये के राजस्व की हुई प्राप्ति

लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया अपनाते हुए अब तक कुल 2062 गाड़ियों के 6576 लंबित चालानों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है. अधिकारियों के अनुसार चालान के इस सफल निपटारे से प्रशासन को करीब 50.50 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है. शाम तक इस आंकड़े में और अधिक बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

विशेष काउंटर और बेंच से मिली राहत

भीड़ को नियंत्रित करने और आम लोगों की सुविधा के लिए स्टेडियम में विशेष काउंटर और स्पेशल बेंच स्थापित की गई हैं, ताकि वाहन मालिकों को बिना किसी लंबी परेशानी के तुरंत राहत मिल सके. राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति और नियमानुसार दी जा रही रियायतों के कारण लोग बढ़-चढ़कर अपने पुराने मामलों का निपटारा कराते नजर आए.

आम जनता को मिल रही बड़ी राहत

DTO प्रियंका सिन्हा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से एक ओर जहां कोर्ट और थानों में लंबित चालान मामलों का त्वरित निष्पादन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को अदालती चक्करों और भारी जुर्माने से बड़ी राहत मिल रही है. प्रशासन का यह प्रयास ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में भी काफी मददगार साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें... गुफा से निकलकर राक्षस का संहार करेंगी मां दुर्गा, मुजफ्फरपुर के पंकज मार्केट में होगी भव्य पूजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव रखने वाले कुमार गौरव वर्तमान में 'प्रभात खबर' में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हैं। वे परिवहन, बिजली, बाजार, खेल, बैंकिंग और विविध सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर गहराई से रिपोर्ट करते हैं। घटनाओं की त्वरित एवं सटीक कवरेज (घटनात्मक रिपोर्टिंग) के साथ-साथ रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तैयार करते हैं। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी मुख्य पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >