राज्य विवि सेवा आयाेग ने 22 प्राचार्य की सूची जारी की

फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते हुए आयाेग ने सभी नव चयनित प्राचार्याें काे विश्वविद्यालय आवंटित कर दिया है.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरबिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयाेग की ओर से बीआरएबीयू के लिए 22 प्राचार्य की सूची जारी की है. फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते हुए आयाेग ने सभी नव चयनित प्राचार्याें काे विश्वविद्यालय आवंटित कर दिया है. अब विश्वविद्यालय के स्तर से प्राचार्याें काे काॅलेजाें का दायित्व दिया जायेगा. इसमें बिहार विवि के भी दर्जनभर से अधिक शिक्षकाें ने सफलता हासिल की है.

साेमवार काे आयाेग ने नये चयनित प्राचार्याें काे विवि आवंटित कर दिया है. एमडीडीएम काॅलेज की प्रभारी प्राचार्य प्राे कनुप्रिया और सीसीडीसी प्राे मधु सिंह काे बिहार विश्वविद्यालय में ही भेजा गया है. इसके अलावा बीरेंद्र कुमार, श्यामल किशाेर, सुनीता गुप्ता, मृगेंद्र, जगाे चाैधरी, शशिभूषण, सुधीर सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, प्रमाेद, सुचेता प्रकाश, विवेकानंद सिंह, प्रमाेद सिंह, मनाेज मुकुल, विनाेद मंडल, अनिल, राजीव, विनाेद बैठा, किशाेर पासवान व संजीव कुमार राम भी शामिल है. अब विवि के स्तर से शीघ्र ही नये प्राचार्याें काे काॅलेजाें की जिम्मेदारी दी जायेगी.

173 प्राचार्याें के लिए हुई नियुक्ति प्रक्रिया

विवि के 32 सहित कुल 173 प्राचार्याें के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी. इसमें याेग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 116 प्राचार्याें का चयन आयाेग ने किया है. बीआरएबीयू के 39 अंगीभूत व तीन गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज है. इसमें 32 काॅलेजाें में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति के लिए विभाग के जरिये आयाेग काे अधियाचना भेजी गयी थी. करीब डेढ़ साल पहले आयाेग ने चयन प्रक्रिया शुरू की थी. पिछले सप्ताह इंटरव्यू के बाद सफल अभ्यर्थियाें की लिस्ट जारी की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj kumar sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >