विश्वविद्यालय में लॉ कोर्स प्रवेश परीक्षा कल, 1,763 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विश्वविद्यालय में लॉ कोर्स प्रवेश परीक्षा कल, 1,763 परीक्षार्थी होंगे शामिल

— एलएलबी (तीन वर्षीय) में 1264 आवेदन व पांच वर्षीय लॉ कोर्स में 599 आवेदन आए

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में लॉ कोर्स में दाखिले के लिए बुधवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में तीन केंद्र बनाए गए हैं. नये परीक्षा भवन, पुराने परीक्षा भवन और सोशल साइंस ब्लॉक में परीक्षा होगी. बता दें कि विश्वविद्यालय ने पिछले सप्ताह पोर्टल को दोबारा खोला था. यह निर्णय कुछ कॉलेजों को संबद्धता मिलने के कारण लिया गया था, जिससे छात्रों को आवेदन का एक और मौका मिल सके. इस दो दिवसीय अवधि के बाद, आवेदनों की कुल संख्या बढ़कर 1763 हो गई है. रिकॉर्ड के तहत एलएलबी (तीन वर्षीय) में 1264 आवेदन व पांच वर्षीय लॉ कोर्स में 599 आवेदन आए है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है. छात्र-छात्राएं वहां से इसे डाउनलोड कर सकते है.

— सीट खाली रहने की आशंका बरकरार

यह लगातार दूसरा वर्ष है जब विश्वविद्यालय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है. हालांकि, इस वर्ष भी परीक्षा देर से हो रही है, जिससे आधी सीटें खाली रहने की आशंका है. पिछले वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया में देरी हुई थी, जिसके कारण कॉलेज की कई सीटें खाली रह गई थी. इस वर्ष भी देर से प्रवेश परीक्षा होने के कारण इस सत्र में भी सीटें खाली रहना तय माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >