केरमा का प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल, मंत्री केदार गुप्ता ने की घोषणा

मुजफ्फरपुर के केरमा स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर और बौद्ध विरासत स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने इसकी घोषणा की है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Muzaffarpur News: पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कुढ़नी प्रखंड के केरमा स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर एवं बौद्ध विरासत स्थल को आधिकारिक रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विशेष फंड के माध्यम से इस ऐतिहासिक स्थल का समग्र विकास किया जाएगा.

Kurhani News: मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण

पर्यटन मंत्री ने कहा कि विकास योजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए ठहरने की बेहतर व्यवस्था भी की जाएगी. इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों को भी लाभ होगा.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान, पूर्व मुखिया रामबाबू सहनी, पूर्व मुखिया जवाहर साह, डॉ. अरविंद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि किशन पासवान, भीम साह, अजय झा, भोला साहनी, रामबरन साहनी, संजय साह, विकास साहनी, संजय साहनी, पुजारी पप्पू झा समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर कांटी एनटीपीसी डैम में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, इलाके में कोहराम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >