कटिहार-अमृतसर छह दिन बदले रास्ते से जायेगी

कटिहार-अमृतसर छह दिन बदले रास्ते से जायेगी

मुजफ्फरपुर.

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित टिनिच-गौर-बभनान स्टेशनों के बीच अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य होंगे. ऐसे में ब्लॉक को लेकर दो ट्रेन का मार्ग बदला गया है. जिसमें 13, 20 व 27 जनवरी व 3, 10 व 17 फरवरी को कटिहार से खुलने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 15707 बदले मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी. वहीं 15, 22 व 29 जनवरी, 05, 12 व 19 फरवरी को सहरसा से खुलने वाली 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी. यह जानकारी सीपीआरओ ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >