Muzaffarpur: अंतिम सोमवारी पर बाबा का महाशृंगार, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की अंतिम सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और महाशृंगार का आयोजन किया गया. भक्तों की भारी भीड़ ने बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

Kusheshwarnath Mahadev Temple: कांटी के कुसी हरपुर रमनी स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर रुद्राभिषेक और बाबा का महाशृंगार किया गया. इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. वहीं चकबरकुरवा के बाबा बटेश्वरनाथ महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

रुद्राभिषेक के साथ हुआ बाबा का महाशृंगार

बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अंतिम सोमवारी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. मंदिर के निर्माणकर्ता, अध्यक्ष सह मुख्य यजमान डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि सावन माह की शुरुआत से ही प्रत्येक दिन रुद्राभिषेक कराने का संकल्प लिया गया था.

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से शुरू हुआ रुद्राभिषेक लगातार जारी है और बाबा की कृपा से सावन के अंतिम दिन 28 अगस्त तक यह अनुष्ठान चलता रहेगा.

11 प्रकार के फूलों और पंचपत्रों से सजा बाबा का दरबार

अंतिम सोमवारी पर डॉ. नीरज कुमार के बड़े पुत्र आदर्श कुमार ने 11 प्रकार के फूलों और पंचपत्रों से बाबा कुशेश्वरनाथ का महाशृंगार किया.

पूजन और आरती के बाद हवन किया गया. इसके बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

अंतिम सोमवारी को लेकर चकबरकुरवा स्थित बाबा बटेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कलवारी के शिव-पार्वती मंदिर और मधुवन स्थित महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही.

सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे. मंदिरों में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा.

इस अवसर पर चंदन ठाकुर, आदर्श कुमार, उत्कर्ष कुमार, शशांक कुमार, मुन्ना तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, संजय कुमार, गौरव कुमार, सुबोध त्रिवेदी, हेमंत त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का झांसा देकर 3.65 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >