Kanti Fire News: देर रात भीषण आग से तीन परिवार बेघर, सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप

Kanti Fire News: कांटी के शेरूकाही पोखर के पास देर रात भीषण आग लगने से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया. आग में नकदी, जेवरात और जरूरी कागजात सहित लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. प्रशासन ने पीड़ितों को सहायता देने का भरोसा दिया. जानिए खबर विस्तार से…

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Kanti Fire News: मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड अंतर्गत शेरूकाही पोखर के समीप गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया. आग की लपटों के बीच गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था.

देर रात उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक घर से आग की ऊंची लपटें उठती देख लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद फायर ब्रिगेड और पानापुर करियात थाना पुलिस को सूचना दी गई.

जरूरी कागजात जलकर राख

Ai generated image

पीड़ित रहमान ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. आग लगने की जानकारी मिलते ही किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले. आग में राशन सामग्री, कपड़े, जेवरात, जरूरी दस्तावेज सहित घर का पूरा सामान जल गया. पीड़ितों के अनुसार घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष पश्चिमी कृपाशंकर शाही, मुखिया संगीता कुमारी, पूर्व मुखिया सुदर्शन मिश्रा, समिति प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.

प्रशासन ने मांगी जांच रिपोर्ट

सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से स्थल निरीक्षण कराया गया है. जांच में इदन खातून, अफसाना खातून और मो. शाहिद के घर पूरी तरह जलने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें:  सरकारी टीचर बनते ही बदल गयी पत्नी, पति संग रहने से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >