काकोरी के शहीदों को किया याद

Kakori martyrs remembered

डी32 एआइडीवाइओ के कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर स्वतंत्रता संग्राम में काकोरी एक्शन के शहीदों की याद में मोतीझील स्थित एवाइडीवाइओ के जिला कार्यालय सभागार में कार्यक्रम हुआ. सबसे पहले शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी व शहीद रोशन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी गयी. संगठन के अखिल भारतीय कमेटी सदस्य अरविंद कुमार ने कहा कि भारतीय आजादी आंदोलन में काकोरी एक्शन के शहीदों ने साझी शहादत साझी विरासत के परचम को ऊंचा किया था. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया. मौके पर जिला सचिव अनिल कुमार, टुनटुन प्रजापति, कंचन, संजना, प्रिया, मौसम, ललित झा, जगजीत सिंह सहित अन्य छात्रों ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinay kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >